नवीन चौहान
उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार में मंत्रियों की ताजपोशी को लेकर मंथन किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी रहे मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। किन मंत्रियों क़ो हटाना हैं तथा नए मंत्रियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। विधानसभा की बैकडोर भर्ती को लेकर हाईकमान बेहद नाराज है। इस प्रकरण में कार्रवाई क़ो लेकर भी जानकारी ली गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को भी दिल्ली बुलाया गया है। कल का सूरज उत्तराखंड की राजनीति में कुछ नया होगा।