न्यूज 127.
कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में पीठ पुलिया के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने अपने चेहरे नकाब से ढके हुए थे। फायरिंग की सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने में जुट गई है।
प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला कि पीठ पुलिया के पास मोबाइल की दुकान के बाहर ये फायरिंग की गई। दुकान पर मौजूद पारस ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और उन्होंने उसकी दुकान पर फायरिंग की। पारस ने तीनों युवकों को पहचानने का दावा किया है। पुलिस दुकान मालिक से पूछताछ कर फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में यह घटना हुई। संभवत: बाइक सवार युवकों ने अपनी दंबगई दिखाने के लिए यह फायरिंग की। कनखल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


