भाजपा के नेताओं में उत्साह, आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर जताई खुशी




गगन नामदेव
बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सीटें बढ़ने पर भाजपा के नेताओं में बेहद उत्साह है। कनखल मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक बाजार में मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मयंक गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन को बिहार की जनता ने पूर्ण रूप से नकार दिया। साथ ही बिहार में दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा का आना मोदी सरकार के प्रति लोगों का विश्वास दर्शाता है। पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी तुष्टिकरण की राजनीति और नहीं चलने वाली है। मंडल महामंत्री अनिमेष और पुष्पराज ने इस जीत को विकास कार्यों की जीत बताया। इस मौके पर पार्षद सचिन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, सुमित लखेड़ा, डॉक्टर शीतांशु पंडित, नरेश वर्मा, हरिओम अनेजा, विक्की शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिनेश कालरा, अजय कुमार, जगदीश वैद्य, मनीष गुप्ता आदि शामिल हुए।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *