भाजपा विधायक ने शिंदे की पार्टी के शहर प्रमुख को मारी गोली




नवीन चौहान.
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन में ही गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने जांच बैठा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में यहां विवाद फिर बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा विधायक ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को गोली लगी। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरी माीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की, ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *