भाजपा सांसद विजयपाल सिंह तोमर हुए कोरोना पॉजिटिव




संजीव शर्मा
भाजपा के राज्य सभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना जैसे लक्षण दिखायी देने पर उन्होंने अपनी जांच करायी थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले, उनके अलावा उनके बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने टवीटर पर दी है।

विजयपाल सिंह तोमर ने अपील करते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह अपनी कोरोना जांच जरूर करा ले। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट हैं।

बतादें इससे पहले भाजपा के विधायक सत्यवीर सिंह त्यागी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। विधायक सत्यवी​र सिंह त्यागी ने अपना इलाज एक निजी अस्पताल में कराया था जबकि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दिल्ली एम्स में अपना इलाज कराया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *