पहाड़ पर गरजे बीजेपी अध्यक्ष मदन बोले महेश पहुंचे सदन





गगन नामदेव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय सुरेंद्र जीना के जनहित के कार्यो को ​गिनाया और क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी समर्पण की भावना को याद कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भावनात्मक रूप से भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया। बतौर प्रदेश अध्यक्ष उनका भाषण प्रभावशाली रहा।
सल्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संसदीय मंत्री के पद पर कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक होने के बाबजूद सुरेंद्र जीना क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में गिनाते थे। सुरेंद्र जीना क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता रखता हूं। इसलिए अपनी आवाज छोटी नही कर सकता हूं। यहां पर कई नाम थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि क्षेत्र की जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देकर आपके बीच भेजा है। यह चुनाव भाजपा का चुनाव नही है। यह चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं का चुनाव नही है। उन्होंने कहा कि महेश जीना और प्रतीक जीना का हाथ वहां की जनता के हाथ में देंगे। मोदी जी ने इस रूप में भेजा है। सुरेंद्र सिंह जीना दुर्भाग्य से हमे छोड़कर गए है। जिस कारण हमे चुनाव में आना पड़ा। कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नही खड़ा करने की बात की थी। लेकिन राजनैतिक दल किस रूप में कार्य करते है। यह बात आप सभी जानते है। मदन कौशिक ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नडडा जी के संदेश को लेकर आए है। यह चुनाव भाजपा का नही यहां की जनता का है। सुरेंद्र ​जीना को जो श्रद्धांजलि आपने कुछ दिन पूर्व दी थी। अब आपके विधायक के रूप में महेश जीना को सदन भेजना है। यहां के सभी कार्य भाजपा करेंगी।चुनाव की चिंता आपको करनी है। काम की चिंता भाजपा करेंगी। जिस पार्टी की संवेदनशीलता शून्य हो गई है। उसको सबक सिखाना है। महेश जीना को ​चुनाव में जिताकर सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि देनी है। कुल मिलाकर उनका अध्यक्षीय भाषण दमदार रहा और जनता के बीच में अपना प्रभाव छोड़ता दिखाई दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *