कनखल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला




नवीन चौहान.
भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

मण्डल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार द्वारा तुष्टिकरण की मानसिकता का परिचय दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने की इजाजत देने और मोदी जी के जीवन को खतरे में डालने का जो काम किया गया वह माफी के लायक नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में चौक बाजार कनखल में कांग्रेस की पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन किया।

मण्डल महामंत्री पुष्पराज कुशवाहा व अनिमेष ने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार द्वारा किये गए इस घ्रणित कार्य पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिये और पंजाब के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से चन्नी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा,पार्षद नितिन माना, आशीष तागरा, पुष्पेन्द्र जोशी, राजकुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, अजय कुमार,संजीव त्यागी, कपिल वालियन, तरुण अग्रवाल, आशीष शर्मा, शिवम शास्त्री, अनुभव यादव, दीक्षित कुमार, आकाश यादव, संदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *