झबरेडा थाने की महिला कांस्टेबल का रसोई में फांसी से लटका मिला शव




विकास कोठियाल
हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका शव रसोई में मिला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक महिला कांस्टेबल हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाने में तैनात थी। 2006 बैच की इस महिला कांस्टेबल का नाम मंजीता बताया गया है जो कि जौनसार के त्यूनी में भाटगड़ की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार मंजिता शाम 5 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद किसी कार्य के लिए थाने से उसे फोन किया गया तब उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस कर्मी ने थाना परिसर में ही स्थित मंजिता के कमरे में गए तो वहां उसका शव रसोई में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इस घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष झबरेड़ा ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सीओ मंगलौर ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद शव का पंचनामा भर महिला कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *