हरिद्वार के रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल: VIDEO




नवीन चौहान.
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को हरिद्वार पहुंच कर यहां के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी जानकारी की और नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति को जाना।

कैबिनेट मंत्री ने सीसीआर के पास बने महिला और पुरूष रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन रैन बसेरों में रह रहे लोगों से वार्ता की और पूछा कि किसी तरह की कोई परेशानी या समस्या तो नहीं है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों को इन रैन बसेरों के बारे में जानकारी दे। इसके लिए जगह जगह स्लोगन बोर्ड भी लगाने के लिए उन्होंने कहा ताकि जरूरतमंदों को रैन बसेरों की जानकारी मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री को सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि नगर क्षेत्र में 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कैबिनेट मंत्री ने अलाव की व्यवस्था का सुचारू रखने और जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष से भी नगर क्षेत्र की व्यवस्था को लेकर फीड़बैक लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *