नेशनल हाइवे पर कार बनी आग का गोला, दो की मौके पर ही मौत








Listen to this article

न्यूज 127.
नेशनल हाइवे पर हुए एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में नेशनल हाईवे पर हुआ। इस भीषण सड़क हादसे के बाद टैक्सी कार में आग लगने से वह आग का गोला बन गई। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए। पुलिस हादसे के कारण की जांच में जुट गई है।