न्यूज 127. अयोध्या।
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े मामले की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है। एसआईटी की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि आज भी परिसर में पूछताछ का दौर जारी रहेगा।
एसआईटी ने इस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है।
बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि राम मंदिर लूटकांड में गिरफ्तार अविनाश शुक्ल के घर सत्यापन के लिए इलाकाई पुलिस पहुंची। अविनाश शुक्ल की गिरफ्तारी के बाद महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आज विशेष टीम अविनाश शुक्ल को लेकर गांव पहुंच सकती है, मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चाएं तेज हैं।




