चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा




नवीन चौहान.
चंपावत विधानसभा सीट से जीते भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया हैं। कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सीट खाली करने का प्रस्ताव सौंपा था। इसके बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस सीट से उप चुनाव लड़ना तय हो गया है।

बृहस्पतिवार सुबह चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। उनके इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया है।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

भाजपा विधायक के इस्तीफा दिये जाने के बाद उन बातों पर भी विराम लग गया है जिनमें चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस के विधायक सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *