न्यूज 127, हरिद्वार।
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में यात्रा स्थगन का कड़ाई से पालन कराएं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर रुके श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित ठहराव, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मौसम सामान्य होने तथा प्रशासन द्वारा यात्रा पुनः शुरू होने की आधिकारिक घोषणा तक आगे की यात्रा न करें।
चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक अस्थायी रूप से स्थगित


