मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अंकिता मर्डर केस में एसआईटी की गठित








Listen to this article


नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है।
हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित निर्णयों को लेकर जनता में सकून है। लेकिन आरोपी पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र अंकित आर्य के सरकार में राज्यमंत्री के दर्जा हासिल होने पर निष्पक्ष जांच को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।