एसडीआरएफ ने बरामद किया अंकिता का शव, परिजनों ने की शिनाख्त








Listen to this article


नवीन चौहान
पीड़िता अंकिता भंडारी का शव SDRF की टीम ने चीला पावर हाउस के बैराज के पास से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली गई है। पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस केस की मानीटरिंग कर रहे है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस केस में पूरी संजीदगी दिखा रहे है। एसआईटी गठित कर दी गई है। आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सबूतों को जुटाया जा रहा है। उत्तराखंड की बेटी के लिए इंसाफ की मांग उठ रही है। लेकिन जनता की नजर में पिता विनोद आर्य और उसके दूसरे पुत्र अंकित आर्य के सरकार और संगठन में बने रहने को लेकर जनता में संदेह बना हुआ है। सरकार और संगठन से जुड़े परिवार के आरोपी की जांच निष्पक्षता से हो पायेगी।