मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोबन सिंह ने की जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के लिए 31.67 करोड़ के कार्यों की घोषणा, शिक्षा में होंगे सुधार




नवीन चौहान
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिक्षा के उन्नयन के लिए कई घोषणायें की जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए 31. 67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.52 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एनआरडीएमएस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4.30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विश्वविद्यालय के परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।
उच्च शिक्षामंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर का दर्जा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजीलाकर के माध्यम से अब विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियां आनलाईन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राध्यापक कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल कैंपस या सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, बागेश्वर या पिथौरागढ़ कैम्पस में स्थानांतरण चाहते है तो उनसे एक माह के भीतर विकल्प प्राप्त करते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि बीएड एवं लाॅ संकाय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा में ही रखा जाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रघुनाथ चैहान ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बनने से यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड के विकास में मुख्यमंत्री और शिक्षा के क्षेत्र में धनसिंह रावत का प्रयास स्तुत्य है। उन्होंने इस दौरान कई माॅगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ’महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं और बाल विकास के लिए सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाषण देते हुए

समारोह के संयोजक और ओएसडी डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विश्वविद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इस अवसर पर डॉ नवीन भट्ट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र को पढ़ा गया। कार्यक्रम में स्वागत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी और शिक्षा मंत्री के विशेष प्रयासों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की स्थापना हुई है। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा, पर्यटन, आयुर्वेद, योग, जनसंचार, पर्यावरण, शोध आदि क्षेत्रों में नवीन कीर्तिमान गढ़ेगा। इसलिए इन सभी क्षेत्रों पर विशेष दृष्टि रखी जाएगी। अध्यक्षता करते हुए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास को लेकर इस सरकार ने कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड की सरकार कार्य कर रही है। कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त। इस कार्यक्रम में ’विश्वविद्यालय के लोगों और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। समारोह के संयोजन और विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संचालन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। अभिनंदन समारोह में परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी, कुलानुशासक प्रोफेसर एके यादव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रोफेसर इला साह, डॉ महेंद्र राणा सम्मान समारोह हेतु निर्मित आमंत्रण समिति के डॉ नवीन चंद्र भट्ट एवं डॉ ललित चंद्र जोशी, प्रोफेसर केएन पांडे, प्रोफेसर ज्योति जोशी, प्रोफेसर सीएम अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, प्रोफेसर इला बिष्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रोफेसर एके पंत, डॉ जेसी दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के डॉ बीएस बिष्ट, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, प्रोफेसर एके पंत, प्रोफेसर वीडीएस नेगी, भाजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, देवेंद्र सिंह पोखरिया, आशीष पंत, विनीत कांडपाल, कैलाश छिमवाल, त्रिलोक बिष्ट, विपिन जोशी हेम पांडे, हरीश बिष्ट, देवेंद्र धामी, हेमा अवस्थी, लल्लन सिंह, गिरीश अधिकारी, रजनीश जोशी, आशीष पंत, राहुल जोशी, जयवीर सिंह, भाजयूमो के कुंदन लटवाल, सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, गौरव पांडे, प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट, डॉ रविन्द्र पाठक, डॉ नरेश पंत, प्रोफेसर वीडीएस नेगी, आस्था नेगी, डॉ नरेश पंत, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला आदि सहित परिसर के शिक्षक, छात्र,कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिला प्रशासन, मीडिया से जुड़े हुए बंधु आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *