डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर




काजल राजपूत
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के बच्चों ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने गणित के ज्ञान की प्रतिभा का हुनर दिखाया।

फर्श पर रंगोली में गणित के ज्ञान को दर्शाया। वैदिक ज्ञान से लेकर गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने बच्चों की कलाकृति को देकर शुभकामनाएं दी।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 22 दिसम्बर को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारतीय गणितज्ञ सर रामनुजन की जयंती को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो गणित के क्षेत्र में अपने अनमोल योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इस दिन को गणित के महत्व को प्रोत्साहित करने और छात्रों में गणित की रुचि बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह दिन गणित के महत्व को जागरूक करने और इसे लोगों के बीच उत्साह और रुचि का विषय बनाने का एक शानदार मौका होता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *