Geeta Jayanti: 23 दिसंबर को एक मिनट एक साथ होगा तीन श्लोकों का पाठ




मेरठ।
गीता जयंती के पावन पर्व पर श्री कृष्ण कृपा सत्संग मंडल की तरफ से महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के द्वारा 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे तीन श्लोकों का पाठ किया जाएगा। यह तीन श्लोक पाठ देश और विदेश दोनों स्थानों पर एक साथ ही किया जाएगा।

सत्संग मंडल के संरक्षक कृष्ण मोहन और महामंत्री राजीव खुराना ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए सभी का सहयोग मिल रहा है। मेरठ में जिला कारागार, स्कूलों और मंदिरों में तीन श्लोकों का पाठ किया जायेगा।

गीता के जिन तीन श्लोकों का पाठ किया जाएगा उनमें पहले अध्याय का पहला श्लोक, नौवें अध्याय का 22वां श्लोक और अंतिम अध्याय का अन्तिम श्लोक शामिल है। प्रेसवार्ता में अपील की गई कि सभी लोग इस अभियान का हिस्सा बने।

इस दौरान प्रेसवार्ता में अनमोल आनंद, बलराज, विनोद भारती, मुकेश, दीपक गुगलानी, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, योगेश धीर, सुरेंद्र कक्क़ड उपस्थित रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *