नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धनसिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी थे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद रुद्रप्रयाग में सीएम ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से जिले की स्थिति व यात्रा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नुकसान का आकंलन करने के लिए भी कहा गया।