एसडीएम की टीम ने दो क्रेशरों को किया सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप




नवीन चौहान.
जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाही सख्ती में बदल चुकी है। अवैध खनन करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर दो क्रेशरों के खिलाफ सीज की कार्यवाही की गई और लाखों रूपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा तहसील हरिद्वार अंतर्गत, कटारपुर ओर बिशनपुर क्षेत्रों से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूरन सिंह राणा, नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के उक्त क्षेत्रो में क्रेशरों का निरीक्षण किया।

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया निरिक्षण के दौरान शिवशक्ति और पाल क्रेशर पर अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया। दोनों क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड वसूली की संस्तुति भी की गई।

इससे एक दिन पूर्व ही राजस्व एवम खनन विभाग की छापेमारी में तहसील भगवानपुर के 04 क्रेशरों पर प्रशासन द्वारा कडी कार्यवाही की गई थी। यहां भी दो क्रेशरों को सीज किया गया था।

जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।

जनपद में अवैध खनन/ परिवहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नहीं बक्शा जायगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *