सोनी चौहान
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की। प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार को आगे कैसे लेकर जाना है, इसको लेकर विस्तार से बातचीत हुई है।
सीएम ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मंत्रिमंडल में अभी तक तीन पद खाली हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पहली बार उनसे मिले हैं।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रस्तावित मंत्रियों का पैनल सौंपा गया था। लेकिन उसपर निर्णय नहीं हुआ। इसके बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हो चुकी है।
सीएम ने कहा किे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह की सहमति के बिना कुछ भी संभव नहीं है। सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी कई कार्यक्रम शुरू कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने अगले दो वर्ष में विकास का रोडमैप तय करने को लेकर मंत्रियों और विधायकों के साथ हुए मंथन कार्यक्रम से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। इसके अलावा प्रदेश संगठन के प्रस्तावित विस्तार पर भी बातचीत हुई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार को आगे कैसे लेकर जाना है, इसको लेकर विस्तार से बातचीत हुई है।