नवीन चौहान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार फूलचटटी में गंगा तट पर किया गया। पार्थिव शरीर की चिता को बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजेय, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।