कुंभ मेले में कुछ अधिकारियों का आचरण बन रहा चिंता का कारण








Listen to this article


नवीन चौहान
कुंभ पर्व 2021 को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे कुछ मेला प्रशासन के कुछ अधिकारियों का आचरण चिंता का कारण बन रहा है। आधिकारिक तौर पर तो कोई कुछ बोलने को तैयार नही है। सभी की जुबां पर ताले जड़े है। लेकिन परेशान सभी है। वैसे ऐसे अधिकारी दिखाई कुछ और देते है लेकिन करते कुछ और ही है। नतीजा सभी के सामने है।
हरिद्वार कुंभ पर्व 2021 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मेला प्रशासन और जिला प्रशासन की परीक्षा की घड़ी नजदीक है। दूसरे शाही स्नान के ​इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की फौज ने कमर कस ली है। लेकिन सबसे बड़ी बात ज्यो—ज्यो कुंभ पर्व परवान चढ़ता जा रहा कि मेला प्रशासन में कुछ अधिकारियों का आचरण बदलता जा रहा है। यही आचरण सभी बढ़ी चिंता का कारण बनी हुई है। मेला नियंत्ररण कक्ष में फिलहाल चर्चाओं का बाजार गरम है। लेकिन जुबां बंद है।