भाजपा की नई टीम को लेकर असमंजस, कार्यकर्ताओं से सूची सोशल मीडिया से हटाने को कहा




नवीन चौहान.
भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची को लेकर भाजपा में असमंजस की स्थिति सामने आयी है। प्रदेश संगठन की ओर से हरिद्वार के पदाधिकारियों को कहा गया है कि जिन्होंने यह सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित की है वह इसे तुरंत हटा ले।

जानकारी के अनुसार कहा गया है कि भाजपा जनपद हरिद्वार के जिन पदाधिकारियों के द्वारा उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों की रचना सूची सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जा रही है। कहा गया है कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार वह तत्काल रुप से इसको हटा ले। इस संबंध में जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया संगठन से निर्देश मिले थे सूची को सोशल मीडिया से हटा लें, अभी वह प्रदेश मुख्यालय में बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। अन्य कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि जारी की गई सूची को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज करनवाल ने बताया कि उनको उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. और वह स्वागत कार्यक्रमों में व्यस्त हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *