न्यूज 127.
कांग्रेस ने मतदान के दौरान सामने आयी अनियमितताओं के बाद कहा कि जिस तरह से मतदान को प्रभावित किया गया। मतदाताओं की वोट लिस्ट से गायब करायी गई, उसी तरह अब मतगणना में भी सत्ता पक्ष गड़बड़ी करा सकता है।
कांग्रेस ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए कहा कि कोई वार्ड, कोई बूथ ऐसा नहीं था जिसमें मतदाताओं के बड़ी संख्या में वोट ना काटे गए हो। कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, यदि लापरवाही बीएलओ की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो और यदि नाम किसी ओर स्तर पर काटे गए हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। कहा कि निकाय चुनाव को मजाक बना दिया गया। जिस तरह का बर्ताव मतदान के दौरान हुआ उसी तरह मतगणना में भी हो सकता है। जिला पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जबरन जीत के सर्टिफिकेट दिलाए। हमने अपने सभी बड़े नेताओं को हरिद्वार बुला लिया है। हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। जो मतदान हुआ है उसकी मतगणना सही तरीके से हो हम यही चाहते हैं। कहा कि शहर विधायक का मतदान के दौरान जनता ने विरोध किया, यह सबने देखा। वरूण बालियान ने कहा कि चुनाव में शराब और पैसा खूब बंटा, हमने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उनके लिए रास्ता बनाने का काम किया। हम ही शिकायत कर रहे थे और पुलिस हमारे ही कार्यकर्ताओं को पर लाठी बजा रहे थे। धीमे मतदान कराने पर भी हमने शिकायत की थी, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हमारे कार्यकर्ता पीटते रहे, लेकिन हम शांत रहे। कहा कि शासन प्रशासन, विधायक सब सुनले यदि मतगणना में गड़बड़ी हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हम मतगणना में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
कांग्रेस को मतगणना के दौरान गड़बड़ी किये जाने की आंशका




