कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा प्रकरण: लड़की ने पक्ष रखते हुए सपनाश्री पर कार्रवाई की उठाई मांग




नवीन चौहान
कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा के पक्ष में लड़की ने अपना पक्ष रखते हुए सपनाश्री पर गंभीर आरोप लगाए। लड़की ने मामले में सपनाश्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी के साथ राज्य महिला आयोग में शिकायत की है। इस दौरान लड़की ने अपना बयान भी वीडियो के माध्यम से जारी किया।
उसने बताया कि पिछले तीन साल से सपनाश्री के साथ रहती थी। लेकिन उसके बाद वह कनखल में उनके पति कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम के घर पर खाना बनाने के लिए आने लगी थी। बताया कि मैं उन्हें जीजा कहकर बुलाती थी। उनके दोनों बेटे उसे दीदी कहकर बुलाने लगे और रक्षा बंधन पर राखी थी बांधी।
दीदी सपनाश्री आई तो उस दिन में मारपीट करने के डर से अपने को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लड़की का भाई उसे लेने के लिए आया। वह ही उसे छोड़ने के लिए आता था। भाई के आने के बाद वह घर से चली गई।
सपनाश्री के घर और दुकान पर काम करती थी। उनके साथ काम करते समय सपनाश्री दीदी से अच्छे संबंध हो गए और उनके घर पर ही रहने लगी। वह सपना के साथ ही आती जाती थी। सपनाश्री ने उसे बेटी मानते हुए शादी करने का भरोसा दिया था। लड़की का कहना है कि उनका पति पत्नी का झगड़ा है तो उसे न घसीटे। उसने एसएसपी के साथ महिला आयोग में शिकायत करते हुए सपनाश्री पर कार्रवाई की मांग उठाई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *