गगन नामदेव
हरिद्वार के जगजीतपुर में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते जा रहे है। गणेशपुरम में 13 मरीज मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेशों का अनुपालन करते हुए एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान प्रशासनिक टीम को लेकर वहां पहुंचे और कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। फिलहाल वहां आने जाने वालों के लिए सख्ती बरती जा रही है।
हरिद्वार में लगातार मिल रहे नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। यदि यही स्थिति रही तो कुछ सख्ती की जा सकती है। इस समय कुंभ चल रहा है, ऐसे में कुंभ में आने वाले यात्रियों को भी कोरोना जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है। कुंभ में आने वालों के लिए एसओपी जारी की गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है उसके चलते अधिकारियों की नींद उड़ी है। अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं कि यदि लोग इसी तरह लापरवाह बने रहे तो स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। शहर के बाजारों में भी कोरोना की गाइड़ लाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। बाजारों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग दिख रही है और न ही मॉस्क का इस्तेमाल लोग कर रहे हैं।
कुंभ में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए एतिहाती कदम उठाए गए हैं, जगह जगह कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों पर बिना मॉस्क प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। संतों से भी अपील की गई है कि वह कोरोना गाइड लाइन का अपने यहां आने वालों से पालन कराए।
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम
- नेपाल के यात्रियों ने यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
- राजाजी रिजर्व फॉरेस्ट में वीआईपी शादी पर विवाद, वन विभाग ने कराया केस, मंत्री ने दी सफाई
- हरिद्वार में जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू, घर-घर हो रहा मकान सूचीकरण का कार्य



