गगन नामदेव.
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालपुल के सामने अंडर पास के निकट एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से तीन सौ ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का नाम मोहसीन उर्फ बाघा पुत्र मुस्तकीम निवासी मौहल्ला कस्साबान
कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार है। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 201/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 एल0पी0 बिज्लवाण कोतवाली ज्वालापुर व का0 838 अमित गौड कोतवाली ज्वालापुर शामिल रहे।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

