नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। मेरठ जनपद में रविवार को 51 नए पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 623 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 51 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। हालांकि राहत की बात यही है कि अभी केवल 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य सभी मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। होम आईसोलेशन में रखे गए मरीजों की संख्या 107 है।
बताया गया कि दो मरीज दूसरे जिले में एडमिट हैं। रविवार को 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा है।
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी
- कांवड़ मेले की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरिद्वार के 36 पुलिसकर्मी सम्मानित
- कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी पर 63 पुलिसकर्मी सम्मानित







