पार्षद महावीर वशिष्ठ बने जनसेवा की मिसाल, वार्ड 4 में अपने खर्च से लगवाए सुरक्षा जाल








Listen to this article

(आनन्द गोस्वामी )
न्यूज 127। हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र मे बरसात के मौसम से पहले जहां संबंधित विभाग समय पर आवश्यक कार्य कराने में उदासीन बना रहा, वहीं वार्ड नंबर 4 के कांग्रेस पार्षद महावीर वशिष्ठ ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने निजी खर्च से सुखी नदी पर सुरक्षा जाल लगवाने का कार्य कराया।वार्ड नंबर 4 में अपने खर्च से लगवाए सुरक्षा जाल, रात 12 बजे तक मौके पर रहकर कार्य पूर्ण कराया।
पार्षद महावीर वशिष्ठ ने सुरक्षा जाल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया, लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते जाल नहीं लगाए जाते, तो नदी में बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव में पूरे जाल नदी में बह सकते थे। छह माह से जाल नदी में गिरे पड़े थे जिससे सुखी नदी में गंदगी का अम्बार लगने लगा था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विभाग की निष्क्रियता को देखते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ ने स्वयं पहल करते हुए अपने खर्च से सुरक्षा जाल लगवाने का निर्णय लिया। उन्होंने केवल कार्य शुरू ही नहीं कराया, बल्कि रात करीब 12 बजे तक स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते हुए कार्य पूर्ण होने के बाद ही वहां से अपने घर लौटे।
पार्षद की इस जनहितैषी पहल की क्षेत्रवासियों ने खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि जब विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह गया, तब पार्षद महावीर वशिष्ठ ने तत्परता दिखाते हुए जनता की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य इसी प्रकार निरंतर होते रहेंगे।