पथ प्रवाह, हरिद्वार।
हरिद्वार किसान सम्मेलन में मंच पर फिल्मी गानों पर डांस करती महिला का वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मंच पर बज रहे फिल्मी गानों और उन पर डांस रूकवा दिया।
जानकारी के अनुसार किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने सम्मेलन का आयोजन किया था। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा किनारे किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था।0 जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए युवती फिल्मी गानों पर भद्दा डांस करती नजर आई। यही नहीं कुछ किसान नेता इन युवतियों पर पैसे लुटाते हुए भी दिखे। हालांकि आयोजकों ने इस को लेकर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में गंगा घाट पर हरकी पैडी के नजदीक इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
वीआईपी घाट पर किसान सम्मेलन में फिल्मी गानों पर डांस




