किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी से की शिष्टाचार भेंट










Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र चौधरी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के आवास पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, रवि पूनिया, मुदित विहान, मुदित शर्मा, विक्रांत अहलावत, विनीत विहान, नवनीत खरे, संदीप विहान, ओमेंद्र चौधरी खुर्द आदि मौजूद रहे।