Crime News: पत्नी के साथ जा रहे युवक की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या




मेरठ। उत्तर प्रदेश के यूपी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां के जनपद सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ करनाल हाइवे पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर जा रहे दंपत्ति के साथ लूट का प्रयास किया, पति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

घटना बृहस्पतिवार देर शाम हुई। जानकारी के मुताबिक बड़ौत के तौड़ी गांव का रहने वाला अरुण प्रजापति (30) शाम को अपनी ससुराल कुशावली से पत्नी रचना के साथ बाइक से बड़ौत जा रहा था। सरूरपुर में धनवाली के पास रजवाहे पुलिया पर बदमाशों ने पत्नी से पर्स लूटने का प्रयास किया, विरोध करने पर पति अरुण प्रजापति के ऊपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अरूण को मेडिकल भिजवाने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट के अलावा पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। अरुण निजी कंपनी में मैनेजर था। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। परिजन भी मेरठ पहुंच रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *