CBSE बोर्ड रिजल्ट में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन




Listen to this article

न्यूज 127.
डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार का बारहवीं का परीक्षा शत प्रतिशत रहा। स्कूल की नैंसी
शर्मा ने 98% के साथ स्कूल टॉप किया। नैंसी मानविकी वर्ग की स्टूडेंट हैं। इतिहास में 100 में से 100 नम्बर, काॅमर्स में 96.4%  अंको के साथ निशांत अरोड़ा दूसरे स्थान पर और 96% अंकों के साथ काॅमर्स के ही तेजस्वी अहूजा तीसरे स्थान पर रहे।

मानविकी की अग्रिमा 95.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान वर्ग में लक्ष्य सिंघल ने 95.4%  अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

स्कूल के 224 स्टूडेंटस 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 30 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। 137 बच्चों के 75% से अधिक अंक आए। पेंटिंग, बिजनेस स्टडीज़, फिजिकल एजूकेशन और इतिहास में 100 में से 100 नम्बर लाकर छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र छात्राओं की 695 डिसटिंक्शन्स हैं।

डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार का दसवीं का परीक्षा परिणाम भी 100% रहा। 98.2% के साथ आदित्य जैन अव्वल, 98% अंकों के साथ वरेण्या बलोनी दूसरे स्थान पर, आन्या शर्मा, हेमंत सैनी, स्तुति गुप्ता और काशवी जोशी ने 97 % अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोशल साइंस और एआई में 100 में से 100 नम्बर।

सामाजिक विज्ञान और ए.आई में 100 में से 100 नम्बर लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन।  विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने अभिभावकों एवं सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को छात्र छात्राओं का इसी प्रकार मार्गदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।