नवीन चौहान.
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस और एसआईटी की टीम गोंडा जिले के विश्नोहरपुर में पहुंची। यहां टीम ने सांसद के अलावा उनके करीबी, परिजन और सहयोगियों समेत 12 लोगों के बयान दर्ज किये।
महिला पहलवानों के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस और एसआईटी रविवार की रात विश्नोहरपुर पहुंची। गोंडा जिले में नवाबगंज थाना अंतर्गत विश्नोहरपुर में यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद का पैतृक निवास है। पुलिस ने वहां 12 लोगों के बयान दर्ज किए।
कैसरगंज सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विश्वनोहरपुर गांव में ही राजनीतिक गतिविधियां संचालित करते हैं। विवेचना कर रही एसआईटी ने पूर्व में 125 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किये थे।
एसआईटी देश के साथ ही विदेशों में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान लगे आरोपों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
- कांग्रेसियों ने लांघ दी लोकतंत्र की मर्यादा, गरिमा बनाम गाली गलौज
- नैनीताल एसएसपी कार्यालय प्रकरण पर आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशनों की कड़ी प्रतिक्रिया, अभद्र आचरण की एक स्वर में निंदा
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण




