घना कोहरा फिर से पसरा, ठंड से बढ़ गई ठिठुरन




मेरठ। कड़ाके की ठंड का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मैदानी इलाकों में थोड़ी सी राहत के बाद घना कोहरा फिर से पैर पसार गया है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे की वजह से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। रेल संचालन पर भी काहेरे का असर दिखायी दे रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर भारत में कोहरा अपना असर दिखा रहा है। कहीं कोहरा घना है तो कहीं पर पाला ठंड को बढ़ा रहा है। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के संकेत भी दिये है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से कुछ स्थानों पर बादल छाने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
वहीं दूसरी को कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके नजर आ रहे हैं। फसलों पर भी कोहरे का असर दिखायी दे रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *