नवीन चौहान
केंद्र सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में छूट देते हुए 8 जून से देश के सभी मंदिरों को विधिवत रूप से खोला जा रहा है। कड़े नियमों का पालन कराते हुए भारत सरकार ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी। इसमें सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के साथ कड़े नियमों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से मंदिर में लोग दर्शन कर पाएंगे। यहां तक कि प्रसाद मंदिर का घंटा या अन्य चीजों का उपयोग इसमें नहीं किया जा सकेगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से भक्तगण मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। इसी को लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर में भी शनिवार को सैनिटाइजेशन का काम किया गया। अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह के निर्देशन में मां मनसा देवी मंदिर को संपूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने स्वयं अपने माध्यम से वहां खड़े होकर संपूर्ण मंदिर का सैनिटाइजेशन करवाया। उन्होंने कहा भारत सरकार के सभी नियमों का पूर्ण रूप से मंदिर परिसर में पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंस को देखते हुए सभी नियम शर्तों को मानते हुए मंदिर में नियमों को ध्यान में रखते हुए भक्तों श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे। किसी भी प्रकार का प्रसाद चढ़ावा मंदिर में नहीं लिया जाएगा और सोशल डिस्टेंस के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को मां मनसा देवी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
जैसा की विधित है इस लोक डाउन के चलते 2 माह से अधिक समय से देश के सभी मंदिर बने थे 8 जून से केंद्र सरकार सभी मंदिरों को खोलने जा रही है मां मनसा देवी सैनिटाइजेशन किया गया इस अवसर पर मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा अनिल शर्मा व अन्य मां मनसा देवी ट्रस्ट से जुड़े लोग शामिल थे।