हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने निकाला जुलूस, जगह—जगह हुआ भव्य स्वागत




नवीन चौहान
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर का रुड़की से लेकर हरिद्वार तक भव्य जुलूस निकला। जुलूस का जगह—जगह भव्य स्वागत हुआ। जुलूस के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया और पार्टी को बढ़ाने का आह्वान किया।
रविवार को रुड़की के बाद हरिद्वार में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर का ललतारौ पुल पर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन व भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत। पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि सचिन गुर्जर के बनने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई जॉब नई उमंग भरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। युवाओं को नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है। वहीं सचिन गुर्जर जैसे कर्मठ कार्यकर्ता जो संगठन की विचारधाराओं को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं से निश्चिती 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। पूर्व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा है कि आज देश के अंदर जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ बूथ पर युवाओं को वन बूथ 20 यूथ जैसे कार्यक्रम को धरातल पर उतारने का काम कर रहा है।भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का हृदय है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद विनित जौली, विकास कुमार विक्की, कमल बृजवासी, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, दीपक शर्मा, भारती बिष्ट, दिव्यम यादव, रितेश वशिष्ठ, सन्नी गिरि, फूल सिंह, अंकुर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, यश ललवानी, अर्चित बोहरा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *