दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने फहराया तिरंगा








Listen to this article

न्यूज 127.
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आवास और प्रतिष्ठान पर गर्व से तिरंगा फहराना चा​हिए।
अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। कहा कि मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूँ। आप सभी से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें।