नवीन चौहान
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के निर्देशों पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि हरिद्वार में गरीबों को भोजन सामग्री वितरित करने का कार्य कर रहे है। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन गरीब मजदूरों, मलिन बस्तियों में राशन एवं भोजन वितरण करने में जुटे है।
कोरोना प्रकोप के संक्रमण से जनता को सुरक्षित बचाने तथा उनके भोजन सामग्री की व्यवस्था का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से संवेदनशील बनी हुई है। इसी आपदा की घड़ी में हरिद्वार लोकसभा सीट के सांसद व केंद्र सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने गरीबों का हरसंभव सहयोग करने का बीड़ा उठाया है। जिसके चलते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि गरीबों की सेवा में जुट गए है। उनके इस समाजसेवा के कार्य में कई भाजपा कार्यकर्ता सहयोग कर रहे है।