​दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से हिली धरती




नवीन चौहान.
देर रात अचानक आए भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू कश्मीर में भी भूंकप के झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में भूंकप रिएक्टर पैमाने पर 7.1 मापा गया। भारत में राजस्थान के अलवर में भूंकप का केंद्र बताया जा रहा है।
भूकंप आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। यह भूकंप करीब 10 बजकर 34 मिनट पर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल जो भूकंप आया है वह अधिक नुकसान पहुंचाने वाला नहीं है, लेकिन इसे लेकर लोगों को सर्तक रहना होगा। नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकल आए। देहरादून और हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकल आए। देहरादून और हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप आने पर लोगों के घरों में छतों पर लगे पंखे और झूमर हिलने लगे। जिस समय यह झटके आए अधिकतर लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। जो लोग जाग रहे थे उन्हें साफ तौर पर यह झटके महसूस हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के बारे में पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता।

भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भारत में दो स्थानों पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारत में राजस्थान के अलवर और पंजाब के अमृतसर में भूकंप का केंद्र का बताया जा रहा है। अलव और अमृतसर में 6.1 त्रीवता का भूकंप मापा गया है। कुछ स्थानों से मकानों में दरार आने की सूचना भी मिल रही है, हालांकि अभी कहीं से भी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *