नेपाल में आए भूंकप से हिली भारत की धरती, नेपाल में 132 की मौत




नवीन चौहान.
बीती देर रात आए भूकंप से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज झटके महसूस किये गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। वहीं भूकंप से पश्चिमी नेपाल में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले 128 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। अब यह संख्या बढ़कर 132 हो गई है।

भूकंप के बाद मकान ध्वस्त हो गए हैं, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी लापता हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *