नवीन चौहान
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिसाल पेश की है। शिक्षा मंत्री गदरपुर से देहरादून जा रहे थे। जाते समय कुआंवाला देहरादून मार्ग पर उन्हें सड़क पर दो युवक घायल अवस्था में दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल अपनी कार रुकवायी और घायलों को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया।
घटनाक्रम के अनुसार बाइक सवार अंकित चौधरी और संजय तोमर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। हाइवे से गुजर रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने घायलों को देखा तो दोनों को इलाज के लिए अपनी स्कोर्ट की मदद से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी से आग्रह किया है कि वाहन चलाते समय छोटे वाहनों का ध्यान और अपनी गाड़ी की गति नियंत्रित रखें। किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना पर आत्मीयता के भाव सहित सहायता हेतु आगे आएं। जीवन अमूल्य है! सड़क सुरक्षा और नियमों का पूर्णता पालन करें।
बताते चलें कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, तभी से उन्हें सभी का दर्द अपना लगता है और हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहते हैं।