चुनाव 2022: भाजपा के मुख्यमंत्री धामी और मदन का कद तय करेंगे ये चुनाव




नवीन चौहान.
विधानसभा 2022 के चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कैरियर इन चुनावों में पूरी तरह दांव पर लगा है. इन दोनों ही नेताओं पर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कराने की चुनौती है.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी भाजपा का विजयी रथ रोकने के लिए अपना चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। आम आदमी पार्टी भी इस बार प्रदेश में अपना वजूद बनाने के लिए पूरे जोर लगा रही है।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सीट खाली कर युवाओं को आगे आने का मौका दिया है। ऐसे में देखने वाली बात है कि कांग्रेस क्या अपनी रणनीति में सफल होती है या फिर भाजपा अपने दांव से कांग्रेस को प्रदेश में आने से रोकती है।

कांग्रेस के हरीश रावत पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए टिकट वितरण में भी पार्टी सोच समझ कर कदम उठा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *