उत्तराखंड में भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आज होगी दिल्ली में जारी




नवीन चौहान.
उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी हो जाएगी।

पहली सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा मदन कौशिक और सुबोध उनियाल समेत वर्तमान मंत्रियों के नाम बताए गए हैं।

सूची के बारे में घोषणा दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय में होगी। देर रात तक उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आए नामों के पैनल पर मंथन हुआ।

इनमें से 60 से अधिक सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उनके अलावा सभी मंत्रियों के टिकट भी फाइनल हो गए हैं। गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि कोटद्वार, डोईवाला समेत करीब 10 सीटों पर पार्टी बाद में निर्णय करेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *