पहले प्रेमी को मारी गोली फिर घर जाकर बेटी के सीने में उतार दी गोली




नवीन चौहान
एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की हत्या सरेराह की गई जबकि बेटी को घर जाकर गोली मारी।

दिल दहला देने वाली यह घटना मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र की है। क्षेत्र के बधौली गांव निवासी आरिफ 18 वर्ष का गांव की एक 16 साल की किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के पिता तौसिन को लगी तो वह गुस्से से पागल हो गया। उसने शुक्रवार शाम करीब सात बजे नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहे आरिफ को गोली मार दी। गोली लगने से घायल आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी तौसिन अपने घर पहुंचा और वहां अपनी बेटी को दो गोली मार दी। गोली लगने से घायल बेटी को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसे और उसके प्रेमी को गोली मारी है।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया तौसिन द्वारा ही गोली मारने जाने की बात सामने आयी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ जारी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *