न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में सर्व समाज के कल्याण के लिए शुरू हुआ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार के न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में मंगलवार से विधि विधान के साथ पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। प्रथम दिन धनवंतरी भगवान की पूजा की गई। सिद्धपीठ ​दक्षिण काली मंदिर के आचार्य प्रमोद पांडे और अनुज शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ यह विशेष पूजा अनुष्ठान शुरू किया।

न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में यह पांच दिवसीय अनुष्ठान विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। इस यज्ञ के माध्यम से सर्व समाज की सुख शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है। पूरे विधि विधान के साथ पूजा अनुष्ठान शुरू किया गया जिसमें मुख्य यजमान न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सुशील शर्मा रहे।

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव पर यह आयोजन सर्व समाज के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसमें सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर के आचार्य मंत्रोंच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराएंगे। अनुष्ठान के प्रथम दिन भगवान धनवंतरी की पूजा कर सर्व समाज के कल्याण की कामना की गई।

बतादें न्यू देवभूमि हॉस्पिटल अपने अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों की सेवा कर रहा है। यहां गंभीर रोगों का इलाज पाकर मरीज और उनके तीमारदार भी हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस पांच दिवसीय अनुष्ठान से मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुशील शर्मा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह मानव और समाज सेवा को ही अपना धर्म बना चुके हैं।