न्यूज 127.
होटल के कमरे से एक विदेशी लड़की का शव मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आयी है। जानकारी के अनुसार यहां के होटल अतिथि इन के कमरे में उज्बेकिस्तान की लड़की का शव मिला है। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि बीती 2 मार्च को उज्बेकिस्तान की यह महिला दिल्ली के सतनाम सिंह नामक युवक के साथ पहुंची थी। 6 मार्च को सतनाम वापस चला गया। इसके बाद से महिला अकेले रुकी थी। यह हत्या हैं या आत्महत्या इसकी जांच जारी है।
होटल के कमरे में मिला विदेशी लड़की का शव


