पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जीत का दिया मंत्र





नवीन चौहान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने 7 दिवसीय प्रवास के पहले दिन काशी पहुंचे। यहां काशी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुवा सिंह एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से फूल माना पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को घर—घर तक पहुंचाने का आवहृान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास के असीम कार्य किए है। उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया हुआ है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व है कि वह योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए। वंचित वर्ग लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं को जाति धर्म से ऊपर उठकर वंचित वर्ग तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ध्येय है। इससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास की भावना प्रबल होगी। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में किए गए उत्तराखंड प्रदेश के विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि अटल आयुष्मान योजना का लाभ प्रदेश के सभी जाति धर्म के लोगों को मिल रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में भाजपा मजबूत स्थिति में है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संध्याकाल में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किए, भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर उनका रुद्राभिषेक किया एवं पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर और भारत माता की प्रतिमा का अवलोकन कर प्रणाम किया। नाव से काशी के सभी ऐतिहासिक और नवनिर्मित घाटों का अवलोकन कर दशाश्वमेध घाट पर हज़ारों भक्तों के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महादेव की पवित्र नगरी काशी के नए स्वरूप का दर्शन कर मन स्वतः ही आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। त्रिवेंद्र ने बताया यही वो तत्व है जो हज़ारों वर्षों से भारत की सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए है।
विदित हो कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह
रावत भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत क्लस्टर 73 में 3 जून को आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच रहेंगे। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सांगठनिक मजबूती प्रदान करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *