नवीन चौहान.
उत्तराखंड पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत के पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड से काठमांडू में शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल न सिर्फ पड़ोसी देश हैं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।
भेंट के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने बताया कि उनकी हाल की भारत यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हुई भेंट, परिचर्चा कार्यक्रमों से पुनः नेपाल और भारत में परस्पर विश्वास बढ़ा है।
पूर्व सीएम ने कहा कि हमें विश्वास है कि प्राचीन सनातन संस्कृति को साझा करने वाले भारत और नेपाल दोनों राष्ट्र अपने संबंधों को इसी प्रकार और मजबूत करते जायेंगे। पूर्व सीएम ने भगवान पशुपतिनाथ से नेपाल की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या




